सोना 480 रुपए और चढ़ा, चांदी भी 2150 रुपए मजबूत

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (20:22 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 480 रुपए की तेजी के साथ 57 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,150 रुपए के उछाल के साथ 66,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 480 रुपए की तेजी के साथ 57,380 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1909 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस रहा।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका के दो क्षेत्रीय बैंकों के लड़खड़ाने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि के संदर्भ में कुछ कम आक्रामक रुख अपनाए जाने की उम्मीद से सोने की कीमतें 1900 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास बनी हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

अगला लेख