shiv chalisa

सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी 800 रुपए मजबूत

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2017 (10:59 IST)
नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण सोने में चमक लौटी तथा राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमत 330 रुपए की तेजी के साथ 29,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 800 रुपए की तेजी दर्शाती 41,800 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
 
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी दर्शाता 1,242.90 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 17.74 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत की क्रमश: 29,150 रुपए और 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मजबूत शुरुआत हुई तथा मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण क्रमश: 29,350 रुपए और 29,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हो गई। 
 
बाद में इसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और ये कीमतें क्रमश: 29,000 रुपए और 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गईं तथा सप्ताहांत में ये क्रमश: 330 से 330 रुपए की तेजी प्रदर्शित करतीं क्रमश: 29,330 रुपए और 29,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं, हालांकि पूरे सप्ताह गिन्नी के भाव छिटपुट सौदों के बीच सीमित दायरे में घटबढ़ के बाद 24,400 से 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम के पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर पर ही बंद हुए।
 
उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में चांदी तैयार की कीमत 800 रुपए की तेजी के साथ सप्ताहांत में 41,800 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 620 रुपए की तेजी के साथ 41,530 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव भी 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

महाविनाश की कगार पर मिडिल ईस्ट! ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, पर ईरान की 'ना' ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

LIVE: भारत को अमेरिका का झटका, ट्रेड पर शुरू की जांच, लगेगा टैरिफ, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया भी

फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्‍यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन पर LPG Shortage की मार, न बिरयानी मिलेगी न शाही पनीर

UP में मुख्‍यमंत्री युवा योजना से बदली वंदना की किस्मत, ऑयल मिल शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

अगला लेख