Hanuman Chalisa

धनतेरस से पहले सोने में गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (16:48 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच खरीदारों ने अपनी लिवाली गतिविधियां रोक दीं जिससे 2 दिनों की तेजी के बाद धनतेरस से पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 15 रुपए घटकर 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 43,000 रुपए के स्तर से नीचे 300 रुपए की गिरावट के साथ 42,700 रुपए प्रति किलो रह गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा धनतेरस के त्योहार से पहले आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली नदारद रहने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मामूली गिरावट आई। धनतेरस त्योहार को बहुमूल्य धातुओं की खरीद का शुभ दिन माना जाता है।
 
आरके ज्वेलर्स के राकेश आनंद ने कहा कि शुक्रवार को धनतेरस के दिन लिवाली गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है जिसे सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद का शुभ दिन माना जाता है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोने का भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,266.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
इस बीच धनतेरस की लिवाली बढ़ने के अनुमान से इस मौके का लाभ उठाने के लिए सरकारी उपक्रम एमएमटीसी ने आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक सहित 7 बैंकों के साथ गठजोड़ किया है जिनके जरिए सरकार द्वारा मुद्रित सोने के सिक्कों की बिक्री की जाएगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 15-15 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,700 रुपए और 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गत 2 दिनों के कारोबार में इस बहुमूल्य धातु की कीमत में 300 रुपए की तेजी आई थी, हालांकि छिटपुट सौदों में गिन्नी 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
 
सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 42,700 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी 305 रुपए की गिरावट के साथ 42,185 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई, हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता में रहे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख