सोने की चमक बरकरार, चांदी हुई फीकी

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (17:50 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार  में मांग बनी रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्थिर रहा, हालांकि अंतरराष्ट्रीय  दबाव और घरेलू मांग में आई कमी से चांदी 150 रुपए लुढ़ककर 41,550 रुपए प्रति किलोग्राम  बोली गई। 
 
घरेलू सर्राफा बाजार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का काफी असर देखा गया। दुनिया की अन्य प्रमुख  मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती से निवेशकों का आकर्षण सोने के प्रति कम हो  गया जिससे फरवरी का अमेरिका सोना वायदा 10.80 डॉलर फिसलकर 1,201.30 डॉलर प्रति  औंस पर रहा।
 
हालांकि लंदन में सोने की कीमतों में आए उछाल तथा स्थानीय मांग के दम पर पीली धातु  गिरावट से बच गई। लंदन में सोना हाजिर 0.85 डॉलर चमककर 1,203.15 डॉलर प्रति औंस  पर पहुंच गया। 
 
औद्योगिक मांग में आई गिरावट तथा सिक्का निर्माताओं का ऑर्डर कम होने से घरेलू बाजार में चांदी की चमक फीकी पड़ गई। इस बीच लंदन में भी चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस के  भाव बिकी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख