Hanuman Chalisa

सोने में गिरावट, चांदी मजबूत

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में तेजी के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रहने से सोने में तीन दिन से जारी तेजी को झटका लगा और इसका भाव 100 रुपए घटकर 29100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके विपरीत औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की मांग बढ़ने से चांदी 50 रुपए बढ़कर 39200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोना 100 रुपए घट गया, लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने इसमें गिरावट को कुछ थाम लिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.71 प्रतिशत बढ़कर 1255.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.66 प्रतिशत बढ़कर 16.83 डॉलर प्रति औंस हो गई।
 
राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के दाम 100-100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29100 रुपए और 28950 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। गत तीन दिनों के कारोबार में सोने में 600 रुपए की तेजी आई थी।
 
हालांकि गिन्नी की कीमत 24400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए बढ़कर 39200 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 135 रुपए की तेजी के साथ 39135 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्का (लिवाल) 71000 रुपए और (बिकवाल) 72000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

अगला लेख