suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आभूषण खरीद पर राहत से महंगा हुआ सोना

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। सरकार द्वारा दो लाख रुपए तक के गहनों की खरीद के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद आभूषण निर्माताओं की ओर से थोक मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 500 रुपए उछलकर एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। 
 
सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि दो लाख रुपए मूल्य तक के गहनों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए वह जल्द ही एक अधिसूचना जारी करेगी। त्योहारी एवं वैवाहिक मौसम के बीच इस घोषणा से सर्राफा बाजार में खुदरा ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है। इसी उम्मीद में आभूषण निर्माता भी थोक उठान बढ़ाने के मूड में है। इससे दोनों कीमती धातुओं को बल मिला।
 
इसके साथ ही विदेशों में शुक्रवार को अंतत: दोनों सोने-चांदी के बढ़त में रहने का फायदा स्थानीय बाजार में भी दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर 8.12 डॉलर की बढ़त के साथ 1,276.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.70 डॉलर की तेजी के साथ 1,278.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.18 डॉलर चमककर 16.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुचर द्वीप में ईंधन के टैंक में आग