Publish Date: Mon, 07 May 2018 (16:53 IST)
Updated Date: Mon, 07 May 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 32,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 100 रुपए उठकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 1.25 प्रतिशत गिरकर 1314.25 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा भी 1213 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी गिरावट रही। यह 0.03 प्रतिशत उतरकर 16.46 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)