शादियों की मांग से सोने-चांदी में तेजी

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (18:12 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन तथा चांदी में चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु 30 रुपए चमककर 29,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा सफेद धातु 50 रुपए की तेजी के साथ करीब साढ़े 3 महीने के उच्चतम स्तर 43,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने-चांदी के गिरावट में रहने से स्थानीय बाजार में शनिवार को इनकी बढ़त सीमित रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस सोना हाजिर 3.25 डॉलर टूटकर 1,234.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.60 डॉलर फिसलकर 1,236 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर में आई मजबूती से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना टूटा है, लेकिन यह सप्ताह सोने के लिए अच्छा रहा। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों के लुढ़कने से पीली घातु कई महीने के उच्चतम पर पहुंचकर अब भी उससे बहुत ज्यादा नीचे नहीं है।  लंदन में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 17.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 18 (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख