चमका सोना, चांदी फिसली

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (15:45 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर हुई लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चमककर 31,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हालांकि 150 रुपए की गिरावट में 1 माह से अधिक के निचले स्तर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार से शुरू होने वाली इस 2 दिवसीय बैठक में ब्याज दरों  में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है। ब्याज दर बढ़ने की संभावना के कारण विदेशी बाजारों में पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 5.17 डॉलर घटकर 1,308.50 डॉलर प्रति औंस पर आ  गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर प्रति औंस फिसलकर 1,309.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। कारोबारियों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के  कमजोर पड़ने से सोने की गिरावट पर ब्रेक लगा है लेकिन ब्याज दरों में वृद्धि लगभग तय होने के कारण पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की गिरावट में 16.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

अगला लेख