4 दिन बाद फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (18:15 IST)
नई दिल्ली। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कमजोर मांग के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार  में 4 दिन बाद दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। 
 
सोना 200 रुपए टूटकर 28,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया तथा चांदी 500 रुपए लुढ़ककर  39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर आई  गिरावट का भी दबाव दिखा। 
 
शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर में करीब आधी फीसदी की गिरावट रही और यह  1,151.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा भी 5 डॉलर लुढ़ककर 1,151.4  डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नए साल में अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की  संभावना के मद्देनजर पीली धातु पर दबाव है, हालांकि कमजोर डॉलर के कारण यह 1,150  डॉलर प्रति औंस से ऊपर टिकने में सफल रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी शुक्रवार  को 0.3 डॉलर गिरकर 15.88 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: मुंबई में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

अमरनाथ पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था, आतंकी हमले की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

18 साल बाद गुमशुदा भाई से ऐसे मिली बहन, टूटे दांत से मिला क्लू

अयोध्या: करोड़ों की लागत का 'विकास' बारिश के दबाव में क्यों?

पानी में दिल्ली, AIIMS के ऑपरेशन थिएटर बंद, नहीं हुईं सर्जरी, 88 साल का रिकॉर्ड टूटा

अगला लेख
More