सोना स्थिर, चांदी 125 रुपए चढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (17:15 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। औद्योगिक मांग आने से चांदी 125 रुपए चढ़कर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत की तेजी में 1,283.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,287.13 डॉलर प्रति औंस पर भी पहुंच गया था। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.6 डॉलर की बढ़त में 1,279.4 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने से सोने में बढ़त देखी गई है। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.4 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मन की बात में मोदी बोले, पूरा महीना त्योहारों का

मास्को में पुतिन के काफिले की कार में धमाका

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन से करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

अगला लेख