सोना 80 रुपए फिसला, चांदी 175 रुपए टूटी

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (16:56 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद ग्राहकी में गिरावट से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी लगातार दूसरे दिन कमजोर होती हुई 175 रुपए की गिरावट के साथ 40400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई।
      
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के गिरावट में बंद होने से स्थानीय बाजार में इनमें नरमी रही। अमेरिका में शेयर बाजारों में बढ़त के बीच निवेशक पीली धातु को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। इससे गत दिवस शुरुआती बढ़त के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी देखी गई।
     
उनका कहना है कि वैवाहिक मौसम के बाद भी इस बार सोने की मांग कमजोर बनी हुई है। जीएसटी लागू होने के बाद से पीली धातु की खरीदारी जोर नहीं पकड़ पा रही। इस बार दिवाली और धनतेरस पर भी इसमें तेजी नहीं आई। जीएसटी में सोने पर कर की दर बढ़ाकर तीन फीसदी कर दी गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख