सोना चमका, चांदी हुई मजबूत

Webdunia
सोमवार, 13 नवंबर 2017 (17:30 IST)
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए चमककर 30,525 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 150 रुपए की बढ़त में 40550 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही
 
स्थानीय बाजार में मांग सुस्त रही। इस बीच विदेशी बाजारों में पीली धातु के दाम लगभग स्थिर रहे। सोना हाजिर 1,276.61 डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रहा। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.4 डॉलर चढ़कर 1,276.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से निवेशक सोने में निवेश करने से बच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.1 प्रतिशत चमककर 16.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

अगला लेख