Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चांदी उच्चतम स्तर पर, सोने में गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें चांदी उच्चतम स्तर पर, सोने में गिरावट
, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (17:36 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 25 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,225 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।
 
 
पीली धातु पांच करोबारी दिवस की तेजी के बाद फिसली है। वहीं चांदी लगातार छठे दिन मजबूत हुई है। यह 200 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। छह दिन चांदी की कीमत 1,480 रुपए बढ़ चुकी है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 2.85 डॉलर चढ़कर 1,296.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह एक महीने का इसका उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की छलांग लगाकर 16.86 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स ने नए रिकॉर्ड के साथ कहा 2017 को अलविदा