जेवराती मांग आने से सोना मजबूत

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (16:52 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए चमककर 31,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 165 रुपए की बढ़त में 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा।


विदेशों में सोना टूटा है। सोना हाजिर 2.25 डॉलर फिसलकर 1,328.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.80 डॉलर की गिरावट में 1,330.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका में मार्च में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।

इससे सोने पर दबाव है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की मजबूती का क्रम आने वाले कुछ दिन तक जारी रहेगा। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर लुढ़ककर 16.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख