Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी हुई महंगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, बुधवार, 7 मार्च 2018 (17:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग निकलने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए चमककर 31,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 500 रुपए की तेजी में 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुरुआती तेजी के बाद 6.30 डॉलर की गिरावट में 1,332.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.5 डॉलर की गिरावट में 1,333.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 1.5 डॉलर की गिरावट में 16.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से पीली धातु को बल मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन के इस्तीफे के बाद डॉलर 2 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर की गिरावट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार फिलहाल किसी राज्य को नहीं देगी विशेष राज्य का दर्जा