जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी मजबूत

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (17:39 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 265 रुपए की छलांग लगाकर 39,650 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर रही तेजी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 2.40 डॉलर की बढ़त में 1,320.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,327.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका में मजदूरी के कमजोर आंकड़े आने से शुक्रवार को कारोबार के उत्तरार्द्ध में डॉलर कमजोर पड़ गया। इससे सोने में मजबूती लौट आई। आंकड़ों के अनुसार, वहां मजदूरी में काफी धीमी बढ़ोतरी हुई है, हालांकि रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या में डेढ़ साल की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर चमककर 16.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

अगला लेख