सोना 175 रुपए चमका, चांदी 50 रुपए लुढ़की

Webdunia
गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (15:59 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेज गिरावट के बीच कम भाव पर हुई खुदरा लिवाली के दम पर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चमककर 30,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।हालांकि इस दौरान औद्योगिक उठाव कम रहने से चांदी 50 रुपए फिसलकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई।


विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं पर डॉलर की मजबूती का दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर 7.63 डॉलर लुढ़ककर 1,218.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.00 डॉलर की गिरावट में 1,217.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.23 डॉलर गिरकर 15.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' लिस्ट में Reliance Industries का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार

अगला लेख