Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में मामूली गिरावट, चांदी हुई मजबूत

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने में मामूली गिरावट, चांदी हुई मजबूत
, गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (15:49 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर बने दबाव के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चादी 55 रुपए चमककर 38970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.05 डॉलर टूटकर 1212.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की गिरावट में 1221 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव रहा।

डॉलर के महंगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है।विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरिवंश ने कहा, मतभेदों के समाधान के लिए बीच का रास्ता निकालेंगे