सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इन पर दबाव देखा गया। चांदी 1,335 रुपए टूटकर सात सप्ताह के निचले स्तर 38,265 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। स्थानीय ग्राहकी आने से सोने की गिरावट कम रही। यह 90 रुपए फिसलकर 29,310 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
 
सफेद धातु में इस साल 13 मार्च के बाद पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गयी है। उस समय यह 1,350 रुपए लुढ़क गई थी। वैश्विक स्तर पर सोमवार को सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट रही, लेकिन चांदी की गिरावट सोने की तुलना में कहीं ज्यादा थी। यह कल 2.72 प्रतिशत लुढ़क गई थी। आज भी कारोबार के दौरान एक समय यह 9 मई के बाद के निचले स्तर 16.01 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी, लेकिन उसके बाद उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण की खबर आने से सोने के साथ चांदी में भी सुधार दिखा और यह 16.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
 
सोना हाजिर में भी सोमवार को 1.7 प्रतिशत की गिरावट रही जो पिछले साल नवंबर के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। आज आरंभ में इस पर दबाव रहा और यह 11 मई के बाद के निचले स्तर 1,218.31 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था, लेकिन उत्तर कोरिया के दावे के बाद यह गत दिवस की तुलना में 3.05 डॉलर प्रति औंस चमककर 1,225.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 5.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,224.54 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका से आज सोने में तेजी आई है, वहीं, कल डॉलर के मजबूत रहने और अमेरिका में 10 साल के सरकारी बांड पर रिटर्न बढ़ने से पीली धातु में गिरावट देखी गयी थी। आज डॉलर भी कमजोर पड़ा है। (वार्ता)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख