Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (18:29 IST)
Gold & Silver Prices Surge : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 350 रुपए की तेजी के साथ 81,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 1,500 रुपए के उछाल के साथ एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के भाव को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
 
चांदी की कीमतों में लगातार 5वें दिन बढ़त जारी रही और यह 1,500 रुपए के उछाल के साथ 1.01 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 99,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं।
 
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि चांदी में जारी तेजी का मुख्य कारण औद्योगिक मांग है। इसके अलावा आभूषण और चांदी के बर्तन खंड के कारण भी तेजी आई है।
ALSO READ: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्‍या रहे भाव...
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपए चढ़कर 80,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में उछाल की वजह त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी में आई तेजी को बताया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 208 रुपये बढ़कर 78,247 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 882 रुपए या 0.91 प्रतिशत उछलकर 98,330 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख