Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (11:37 IST)
Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 (11:40 IST)
नई दिल्ली। दिवाली को लेकर सोना-चांदी के निवेशकों में खासा उत्साह दिखाई देता है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक देश के सराफा बाजारों में पांव रखने की भी जगह नहीं रहती। दिवाली से एक दिन पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर दिसंबर एक्सपायरी का सोना आज सुबह 10 बजे के करीब 448 रुपए की गिरावट के साथ गोल्ड 47,513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर चांदी 63,200 रुपए प्रति किलो है।
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 51,200 वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 47,850 रुपए है। चेन्नई में सोने का भाव 48,900 रुपए हैं तो कोलकाता में 24 कैरेट सोना 50,110 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।
इसी तरह नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 63200 रुपए प्रति किलो मिल रही है जबकि चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर आदि दक्षिण भारतीय शहरों में इसके दाम 67600 रुपए प्रति किलो है।
उल्लेखनीय है कि आप अपने शहर के सोने का दाम 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपको मैसेज आ जाएगा।