सोने की चमक बरकरार, चांदी फीकी पड़ी

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (19:40 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग बरकरार रहने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त लेता हुआ 32,240 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में घटने से चांदी 80 रुपए लुढ़ककर 40,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 7.75 डॉलर लुढ़ककर 1307.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा भी 6.6 डॉलर की गिरावट में 1307.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी गिरावट रही। यह 0.05 डॉलर उतरकर 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
 
विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भी पीली धातु की मांग घट गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख