Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gold : सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आम आदमी की खरीदी से बाहर हो जाएगी पीली धातु

Advertiesment
Gold
सोने के भावों में तेजी को ब्रेक नहीं लग रहा है। क्या आने वाले दिनों में सोना आम आदमी की खरीदी से बाहर हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सोमवार को 1,000 रुपए बढ़कर 1,05,670 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब सोने में तेजी रही। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए चढ़कर 1,26,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शनिवार को 1,000 रुपए बढ़कर 1,04,670 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 800 रुपए बढ़कर 1,04,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,04,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में गोल्ड से ज्यादा चमक सिल्वर में देखने को मिल सकती है। दरअसल, चांदी की सप्लाई काफी तंग है। वहीं, इसकी इंडस्ट्रियल और ज्वेलरी के लिए डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी चलते एक्सपर्ट चांदी पर काफी बुलिश हैं।
 
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं और शुल्क नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुझान बढ़ने से कीमती धातु में तेजी आई। इसके अलावा, चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 1,26,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं। शनिवार को चांदी 6,000 रुपए की छलांग लगाकर 1,25,000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई थी।
ब्रोकरेज फर्म ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। इसका मुख्य कारण स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स की औद्योगिक मांग रही, साथ ही सट्टेबाजी ने भी कीमतों में तेजी से वृद्धि की।’’
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा चांदी को एक महत्वपूर्ण खनिज घोषित करने की हालिया घोषणा ने भी एक नई गति पैदा की है। त्रिवेश डी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपए के गिरते मूल्य और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में और अधिक आकर्षक बना दिया है। एमसीएक्स पर सोना 1.05 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 1.25 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई, जिससे भारतीय खरीदारों को पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक कीमतें देखने को मिलीं।
 
इसके अलावा, सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर अनुबंध के लिए चांदी वायदा 3,117 रुपए या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,24,990 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध के लिए सोना वायदा 3,556.87 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 22.51 डॉलर या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 3,470.51 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि  सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क को लेकर बढ़ती अनिश्चितता तथा ट्रंप प्रशासन और फेडरल रिजर्व के बीच बढ़ते गतिरोध के कारण हाजिर सोने में तेजी जारी रही। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Bazaar गिरावट से उबरा, Sensex 555 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi