शेयर बाजार में बहार, रुपए में 4 महीने की सबसे बड़ी तेजी

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (18:03 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में रही जबरदस्त तेजी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 49 पैसे की मजबूती के साथ 71.21 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष 18 सितंबर के बाद रुपए में सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है।
 
भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। बुधवार को यह 12 पैसे की मजबूती के साथ 71.70 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। 3 दिन में यह 54 पैसे मजबूत हो चुकी है।
 
रुपए में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 26 पैस की बढ़त में 71.44 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। एक समय यह 71.18 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। अंत में गत दिवस की तुलना में 49 पैसे ऊपर 71.21 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

ALSO READ: सेंसेक्स 635 अंक उछला, निफ्टी 12200 अंक के पार
उल्लेखनीय है कि ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 635 अंक उछलकर 41452 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.55 अंक बढ़कर 12216 अंक पर पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख