क्रूड ऑइल पर सरकार का बड़ा फैसला, अप्रत्याशित लाभ कर शून्य किया

अप्रत्याशित कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के रूप में लगाया जाता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (10:49 IST)
windfall profit tax reduced: सरकार (government) ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के लिए अप्रत्याशित लाभ कर को घटाकर शून्य प्रति टन कर दिया है। कर की नई दर 18 सितंबर यानी आज से प्रभावी हो गईं। कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाता है। 2 सप्ताह में औसत तेल की कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े इसे अधिसूचित किया जाता है।

ALSO READ: सरकार ने Crude Petroleum पर अप्रत्याशित कर घटाया, 2100 रुपए प्रति टन किया
 
नई दरें 18 सितंबर से प्रभावी होंगी : इससे पहले संशोधन 31 अगस्त से प्रभावी हुआ था। उस समय कच्चे पेट्रोलियम पर अप्रत्याशित लाभ कर 1,850 रुपए प्रति टन निर्धारित किया गया था। मंगलवार को नई दिल्ली में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को शून्य कर दिया गया है। नई दरें 18 सितंबर से प्रभावी होंगी।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: Crude Oil पहुंचा 76 डॉलर के करीब, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
देश में पहली बार 1 जुलाई 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया था। इस कदम के साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया था, जो ऊर्जा कंपनियों को अप्रत्याशित रूप से होने वाले लाभ पर कर लगाते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में सत्ता के पक्ष में लहर, भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी : किरण चौधरी

हरियाणा के रण में BJP को एक और झटका, मनोहरलाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का हाथ

BMW XM Label : 3.15 करोड़ की कार की भारत में इंट्री, सबसे पावरफुल कार में ऐसा क्या है खास

योगी ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था

कटरा में गरजे नरेन्द्र मोदी, दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती

अगला लेख