Hanuman Chalisa

सोना खरीदने जा रहे हैं तो केंद्र सरकार की सलाह पर जरूर दें ध्यान

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (19:43 IST)
केंद्र सरकार ने ग्राहकों को धनतेरस और दिवाली के मौके पर सिर्फ हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने की सलाह दी।एक सरकारी बयान में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लोगों से ‘बीआईएस-पंजीकृत जौहरियों से केवल हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण / चांदी के आभूषण एवं कलाकृतियां खरीदने’ के लिए कहा है। 
 
बयान में कहा गया है कि यदि हॉलमार्क का चिह्न आंख से दिखाई नहीं दे रहा है, तो जौहरी से उसे देखने के लिए ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ मांगें।
 
देश के 256 जिलों में 23 जून, 2021 से 14, 18 और 22 कैरेट सोने के आभूषणों/कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है। ये 256 जिले ऐसे जिले हैं जहां कम से कम एक परख केन्द्र और हॉलमार्किंग केंद्र है। 
 
हॉलमार्क वाले आभूषण केवल बीआईएस-पंजीकृत सर्राफा कारोबारियों द्वारा ही बेचे जा सकते हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं से आभूषण खरीद के बिल लेने को भी कहा है।
 
बयान में कहा गया है कि हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री के बिल या चालान में प्रत्येक वस्तु का अलग-अलग विवरण, कीमती धातु का शुद्ध वजन, कैरेट में शुद्धता और हॉलमार्किंग शुल्क का उल्लेख होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख