Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीएसटी लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, सितंबर 2020 से 23% ज्यादा संग्रह

हमें फॉलो करें जीएसटी लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, सितंबर 2020 से 23% ज्यादा संग्रह
, शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (13:40 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वस्तु और सेवा कर (GST) संग्रह सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा, यह लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है। यह सितंबर 2021 का राजस्व संग्रह सितंबर 2020 के संग्रह से 23 प्रतिशत अधिक है।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2021 में जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपए है, जिसमें सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 26,767 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपए और उपकर 8,754 करोड़ रुपए है।
 
सितंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था।
 
सीजीएसटी का अर्थ केंद्रीय वस्तु और सेवा कर, एसजीएसटी का अर्थ राज्य वस्तु और सेवा कर तथा आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत वस्तु और सेवा कर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्‍मा गांधी : बापू के पदचिन्‍ह