एचडीएफसी बैंक देश का शीर्ष ब्रांड, जियो 11वें स्थान पर

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (22:48 IST)
मुंबई। एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख 50 ब्रांडों की रैकिंग में लगातार चौथे साल शीर्ष पर रहा है  जबकि नई कंपनी रिलायंस जियो का इस सूची में 11वां स्थान है।
 
शोध कंपनी कैंटर मिलवार्ड ब्राउन की ‘ब्रांडजेड टॉप-50 मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स-2017’  सूची में कहा गया है कि एचडीएफसी ने 2014 से लगातार अपने ब्रांड मूल्य में इजाफा किया है  और अपनी सेवाओं को बेहतर करने पर ध्यान दिया है। इसमें कहा गया है कि निजी क्षेत्र के  इस बैंक का ब्रांड मूल्य 2014 के 9.8 अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है।
 
इसे कैंटर मिलवार्ड ब्राउन ने डब्ल्यूपीपी के साथ मिलकर आज जारी किया। इस सूची में इस  साल कई नए नाम शामिल हुए हैं जिनमें सबसे प्रमुख नाम दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी  रिलायंस जियो का है जो 11वें स्थान पर है। इसके अलावा डीमार्ट, व्हर्लपूल, बजाज आलियांज,  केनरा बैंक, सन डायरेक्ट और डिश टीवी भी इसमें शामिल हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख