suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 269 रुपए चमका, चांदी भी हुई 630 रुपए मजबूत

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 269 रुपए की तेजी के साथ 45,766 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,497 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 630 रुपए की तेजी के साथ 59,704 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,074 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 32 पैसे घटकर 74.63 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,759 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.58 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में मंगलवार को सोने की हाजिर कीमत आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,759 डॉलर प्रति औंस रह गई जिससे यहां सोने की कीमतें कमजोर रहीं। उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार में डॉलर के मजबूत होने से सोने का पहले का लाभ कम हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीमठ बाघम्बरी के बलवीर गिरि बने 24वें महंत, नरेन्द्र गिरि की षोडशी संपन्न