अमेरिकी तेल का भारत के निर्यात करने से बढ़ेंगे रोजगार : पेरी

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (15:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी कच्चे तेल का भारत को निर्यात किए जाने से दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आर्थिक स्थिरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में वृद्धि होगी।
 
अमेरिका के ऊर्जा मंत्री रिक पेरी ने अमेरिकी कच्चे तेल की पहली खेप ओडिशा पहुंचने के कुछ दिनों बाद यह बात कही। यह खेप लुइसियाना प्रांत के सेंट जेम्स तथा टेक्सास के फ्रीपोर्ट से पिछले महीने रवाना हुई थी और ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर 2 अक्टूबर को पहुंची थी।
 
पेरी ने गुरुवार को कहा कि इससे भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक ऊर्जा भागीदारी की महत्ता तथा इसके बढ़ने का पता चलता है। मैं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विश्वसनीय, जिम्मेदार और प्रभावी ऊर्जा स्रोतों की भूमिका विस्तृत करने के नए अवसरों की तलाश को इच्छुक हूं। 
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि अमेरिकी कच्चे तेल की भारत द्वारा बढ़ी खरीद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जून की अमेरिका यात्रा का परिणाम है। उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता रणनीतिक ऊर्जा भागीदारी के जरिए ऊर्जा सहयोग विस्तृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो के अंतर्गत भारत डेस्क के निदेशक अधिकारी टॉम वाज्डा ने कहा कि हम इस पहली खेप के बाद कई और खेप की उम्मीद करते हैं। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम दोनों ने अमेरिका से 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल खरीदने का ऑर्डर दिया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख