Hanuman Chalisa

GST : पिछले साल जीएसटी कलेक्शन ने लगाई 22 प्रतिशत की छलांग, मार्च माह में 1.60 लाख करोड़ के पार

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (21:54 IST)
नई दिल्ली। GST Collection News : आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। इसके साथ वित्त वर्ष 2022-23 में वार्षिक कर वृद्धि 22 प्रतिशत रही।
 
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को मार्च 2023 के जीएसटी संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में अब तक का सर्वाधिक जीएसटी रिटर्न भी जमा किया गया। पिछले महीने जीएसटी में पंजीकृत 91 प्रतिशत से अधिक कारोबारों ने रिटर्न जमा करने के साथ कर भुगतान किया।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च, 2023 में कुल जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 29,546 करोड़ रुपए है जबकि राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 37,314 करोड़ रुपए है। एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) के मद में 82,907 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए हैं। इसके साथ 10,355 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है।
 
इसके पहले फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपए रहा था जबकि जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपए का कर संग्रह हुआ था। जीएसटी का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपए का रहा था।
 
वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान जीएसटी का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपए रहा है जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। समाप्त वित्त वर्ष में जीएसटी का औसत मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपए रहा है।
 
इस वित्त वर्ष में चार बार मासिक कर संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।
 
वित्त मंत्रालय ने कहा कि मार्च में फरवरी के लिए 93.2 प्रतिशत जीएसटीआर-1 फॉर्म जमा किए गए जबकि 91.4 प्रतिशत जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरे गए। यह रिटर्न भरने का अब तक का सर्वाधिक स्तर है।
 
केपीएमजी के भारत में साझेदार (अप्रत्यक्ष कर) अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी के मासिक एवं वार्षिक संग्रह के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते हुए आकार को दर्शाते हैं।
 
डेलॉयट इंडिया में साझेदार एवं अप्रत्यक्ष कर प्रमुख महेश जयसिंह ने कहा कि आर्थिक गतिविधि में बढ़ोतरी और विश्लेषणात्मक आंकड़ों पर आधारित ऑडिट में तेजी आने से आने वाले महीनों में वृद्धि का ही रुझान नजर आता है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गाजा में इसराइल ने की भीषण बमबारी, 7 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत, युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

ईंट-भट्ठे पर हुआ प्यार, 5 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 2 पोतों की दादी

बंगाल में भारी बारिश से तबाही, कई मार्गों पर भूस्खलन, 17 लोगों की मौत, दार्जिलिंग में पुल ढहा

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर SC में होगी सुनवाई, जोधपुर जेल से आई यह भावुक अपील

Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठिओं के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Share Bazaar लगातार तीसरे दिन चढ़ा, Sensex 583 अंक उछला, Nifty भी 25 हजार के पार

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

मेडिसिन के Nobel Prize का हुआ ऐलान, इन 3 वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

ATS ने किया मुजाहिद्दीन आर्मी का भंडाफोड़, UP में कई ठिकानों पर की छापेमारी

अगला लेख