Festival Posters

अर्थव्यस्था को लेकर अच्छी खबर, पहली तिमाही में GDP 13.5% रही, कृषि विकास दर 4.5 प्रतिशत

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2022 (17:52 IST)
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यस्था को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार जीडीपी विकास दर 13.5 प्रतिशत रही, जो इस साल में सबसे तेज मानी जा रही है। कृषि विकास दर 4.5 प्रतिशत रही है। भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में एक साल में अपना सबसे तेज वार्षिक विस्तार हासिल किया है।

जो अर्थव्यस्था की सुधार की ओर बड़ा संकेत बता रहे हैं। 30 जून, 2022 तक के तीन महीनों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 13.5% था। हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक के Q1FY23 में 16.2% जीडीपी वृद्धि के अनुमान से कम है।

देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है।
 
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की अप्रैल-जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी।
 
कई विश्लेषकों ने तुलनात्मक आधार को देखते हुए देश की आर्थिक वृद्धि दर दहाई अंक में रहने का अनुमान जताया था।
 
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13 प्रतिशत जबकि भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट में इसके 15.7 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई थी।
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर करीब 16.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। चीन की वृद्धि दर 2022 की अप्रैल-जून तिमाही में 0.4 प्रतिशत रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए मतगणना, दोपहर तक आएंगे चुनाव परिणाम

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लोकभवन हुआ राजभवन, सेवातीर्थ होगा नए PMO का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धान खरीद से किसानों की आय में बढ़ोतरी कर रही सुनिश्चित

सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, सरदार पटेल ने उन्हें रोका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

अगला लेख