Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडिगो ने रचा इतिहास, बेड़े में हैं 200 विमान, घरेलू यातायात में है 40% हिस्सेदारी

हमें फॉलो करें इंडिगो ने रचा इतिहास, बेड़े में हैं 200 विमान, घरेलू यातायात में है 40% हिस्सेदारी
, शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (11:15 IST)
मुंबई। किफायती एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि वह ऐसी पहली घरेलू एयरलाइन बन गई है, जिसके बेड़े में 200 विमान हैं। इंडिगो सबसे बड़ी घरेलू विमान कंपनी है। कुल घरेलू यातायात में उसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी है।


इंडिगो ने आंतरिक संवाद में बताया है कि उसके बेड़े में चार नए विमान शामिल हुए हैं जिनमें दो एयरबस ए320 सीओ और दो ए320 नियो हैं। इनके शामिल होने के साथ ही अब बेड़े में विमानों की कुल संख्या 200 तक पहुंच गई है।

इंडिगो सबसे बड़ी घरेलू विमान कंपनी है। कुल घरेलू यातायात में उसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी है। उसने अपने बेड़े में 100वां विमान 24 दिसंबर 2015 को शामिल किया था। इस आंकड़े को 200 तक पहुंचने में उसे महज तीन वर्ष का समय लगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में दिग्गजों ने डाले वोट, जताई जीत की उम्मीद (देखिए फोटो)