Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली से पहले महंगाई की मार, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (20:11 IST)
होली से पहले बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। आटा, तेल से लेकर दूध तक के दाम बढ़ चुके हैं। इन परिस्थितियों से डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढऩे की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
 
खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। करीब एक पखवाड़े पहले रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद आटा, तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
 
इस समय रिफाइंड तेल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बाजार में व्यापारियों की मानें तो इस समय मांग के अनुरूप से रिफाइंड ऑइल की आपूर्ति पीछे से नहीं हो पा रही है। 
 
इससे बाजार में रिफाइंड के दाम बढ़ रहे हैं। व्यापारियों के कारण रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है। उस दिन से रिफाइंड तेल के दाम 20 से 25 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इस बीच जमाखोरी बढ़ने की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में 12 घंटे में 3 मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, एक जिंदा गिरफ्तार