Biodata Maker

क्या सोने में निवेश के लिए यह समय सही है? 23 दिन में 2159 रुपए महंगा हुआ Gold

नृपेंद्र गुप्ता
बुधवार, 25 जनवरी 2023 (14:44 IST)
नई दिल्ली। 2023 के पहले महीने में सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। 2 जनवरी 2023 को सोने के दाम 55,163 रुपए प्रति 10 ग्राम थे जो 24 जनवरी को 57322 पर पहुंच गया। इस तरह 23 दिन में सोना 2159 रुपए महंगा हुआ। ऐसे में सोना सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सोने में निवेश के लिए यह सही समय है? 
 
इससे पहले सोने ने 20 जनवरी 2022 में अपने सर्वोच्च स्तर पर था। उस दिन सोना 57,050 रुपए प्रति 10 ग्राम था। पिछले 5 दिनों में सोना 652 रुपए महंगा हो गया। 19 जनवरी को यह 56,670 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो 24 तारीख को 57,322 पर पहुंच गया। 
 
24 जनवरी को चांदी 68,137 रुपए प्रति किलो थी। हालांकि चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11843 रुपए प्रति किलो सस्ती है। चांदी का उच्चतम स्तर 79,980 रुपए प्रति किलो है।
 
आज क्या है सोने का हाल : इंडियन बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट सोना रिटेल बाजार में 57,140 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने के दाम 55,770 रुपए और 20 कैरेट सोने के दाम 50,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 18 कैरेट सोना 46,280 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
 
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम : सराफा कारोबारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका में ब्याज दरों नरमी की उम्मीद, चीन में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने, रूस यूक्रेन युद्ध और महंगाई की वजह से भी सोना महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेड की रिपोर्ट पर सोने की चाल बहुत कुछ निर्भर करेगी। हालांकि एक से डेढ़ माह में सोने की कीमतें बढ़कर 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।

क्या सोने में निवेश के लिए यह समय सही है : वित्त विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि सोने में निवेश के लिए समय सही नहीं है। इसके भाव 58700 से ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना औसत रूप से 54,000 के करीब रहेंगे। यूरोप, अमेरिका में गोल्ड की डिमांड सुस्त रहने की संभावना है। हालांकि भारत में भाव ज्यादा नहीं रहेगा। फॉरेक्स में डॉलर में 10 से 15 प्रतिशत का कट आ सकता है लेकिन रुपए के भाव कम होने के कारण भारत में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण लेवल को पार कर गया है। ऐसे में कई विेशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस समय सोने में निवेश सोच समझकर ही किया जाना चाहिए। सोने से रिटर्न लीनियर नहीं होता है ऐसे में गलत दिशा में किए गए निवेश पर रिर्टन के लिए आपको महीनों का इंतजार करना पड़  सकता है।

अगर आप अपने शहर में सोने चांदी के दाम जानना चाहते हैं तो 89556-64433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको SMS से जानकारी मिल जाएगी।इंडियन बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से भी सोने-चांदी के दाम जान सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMI

CM योगी आदित्यनाथ के विजन से पूर्वांचल की बदली तस्वीर, धार्मिक-क्लस्टर से औद्योगिक-क्लस्टर का सफर

इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी, क्या बर्बादी की कगार पर है इंडिगो?

पुतिन का भारत दौरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्‍ट में दी गीता, लाखों लोगों को देती है प्रेरणा

अगला लेख