नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, 19 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Webdunia
बुधवार, 1 जनवरी 2020 (17:53 IST)
नई दिल्ली। साल के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपए महंगा हो गया है।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,637.25 रुपए किलोलीटर यानी 2.6 प्रतिशत बढ़कर 64,323.76 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी की वजह से दरों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर को एटीएफ के दामों में मामूली 13.88 रुपए किलोलीटर की वृद्धि की गई थी। इस वृद्धि का बोझ पहले से नकदी संकट का सामना कर रही एयरलाइन कंपनियों पर पड़ेगा।
 
इसके अलावा तेल विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम भी 695 रुपए से बढ़ाकर 714 रुपए कर दिया है।
 
यह लगातार पांचवां महीना है जब रसोई गैस के दाम में वृद्धि की गई है। रसोई गैस की कीमत 2019 से बढ़ाई जा रही है। पिछले 5 महीनों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 139.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख