मर्सिडीज ने लांच की 'एएमजी जीएलसी 43 मैटिक कूपे', कीमत 74.80 लाख

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (22:14 IST)
नई दिल्ली। लक्जरी यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में 'एएमजी जीएलसी 43 मैटिक कूपे' लांच करने की घोषणा की, जिसकी अखिल भारतीय स्तर पर कीमत 74.80 लाख रुपए है। 
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलान्ड फोल्गर ने कहा कि वर्ष 2017 में कंपनी की यह आठवीं पेशकश है। इसमें तीन लीटर वी 6 टुब्रो इंजन है जो इस वाहन को मात्र 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति देने में सक्षम है। 
 
उन्होंने कहा कि यह वाहन भी मर्सिडीज बेंज के डीएनए पर आधारित है और इसमें यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही आराम पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन बातों को ही ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इसे अत्यधिक सुरक्षित और मनोरंजन वाहन बनाया गया है।  
 
फोल्गर ने कहा कि एएमजी ब्रांड को आज 50 वर्ष पूरे हो गए हैं और इस दौरान इस ब्रांड ने न सिर्फ मर्सिडीज के डीएनए के अनुरूप इसको वैश्विक बाजार में स्थापित किया है बल्कि कंपनी को भी नई  ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद की है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख