Festival Posters

मूडीज ने भारत के GDP अनुमान को संशोधित किया, पहले के मुकाबले स्थिति में सुधार की उम्मीद

Webdunia
गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (18:21 IST)
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर सर्विसेस ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में गुरुवार  को अपने पिछले अनुमान के मुकाबले कुछ सुधार किया। मूडीज ने 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.9 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान जताया है जबकि इससे पहले उसने 9.6 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया था।
 
मूडीज ने कहा लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट रही है। लेकिन यह सुधार बिखरा हुआ है।
ALSO READ: Fact Check: देशभर में 1 दिसंबर से दोबारा लगने वाला है लॉकडाउन? जानिए सच
अपनी वैश्विक वृहद परिदृश्य 2021-22 रपट में मूडीज ने 2021 के लिए भी देश की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.6 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 8.1 प्रतिशत था। वर्ष 2019 में भारत ने 4.8 प्रतिशत की दर से आर्थिक वृद्धि की थी।
ALSO READ: Corona टीके पर शोध के लिए 900 करोड़ का अनुदान
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 के कैलेंडर वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 8.9 प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान है। पहले यह अनुमान 9.6 प्रतिशत की गिरावट का था। लंबे और कड़े लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में करीब 24 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी।
 
देश में 69 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन रहा। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्य और स्थानीय स्तर पर इसका बार-बार विस्तार किया गया। लॉकडाउन में ढील धीरे-धीरे चरणों में दी गयी जबकि स्थानीय स्तर पर रोकथाम क्षेत्र में प्रतिबंध बने हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने जिस भारतीय लड़की को 18 घंटे हिरासत में रखा, अब उसने किया ये पोस्‍ट, जानिए भारत को लेकर क्या कहा

झारखंड में DJ को लेकर सख्‍त आदेश, नहीं बजा सकेंगे रात 10 बजे के बाद

LIVE: संविधान दिवस पर संसद भवन में हुआ कार्यक्रम, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित

कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की ने लगाई समझौते पर मोहर, क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

NCERT के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में झारखंड के शिक्षक

अगला लेख