Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति, इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति, इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे
, शनिवार, 8 अगस्त 2020 (20:18 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति अब 80.6 अरब डॉलर (करीब 6.04 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। उनकी संपत्ति फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से अधिक हो गई है।
 
हालिया रैंकिंग के अनुसार मुकेश अंबानी ने एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली को पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार मुकेश अंबानी 80.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी अब फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (102 अरब डॉलर) के करीब आ गए हैं। 
 
मुकेश अंबानी से पहले पहले स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस, दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर रहे बिल गेट्स और तीसरे स्थान पर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं। अब चौथे स्थान पर मुकेश अंबानी हैं।
 
इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे : पिछले महीने ही मुकेश अंबानी ने कई दिग्ग्ज अरबपतियों को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया था। इस सूची में सिलिकॉन वैली के बड़े नाम जैसे एलन मस्क और अलफाबेट इंक के को-फाउंडर सर्गी ब्रिन और लैरी पेज जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा ऑरेकल ऑफ ओमाहा कहे जाने वाले वॉरेन बफे का नाम भी शामिल है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने दिया नया नारा- 'गंदगी भारत छोड़ो', कहा- कोरोना से लड़ाई में स्वच्छता बड़ा हथियार