Mukesh Ambani Salary : मुकेश अंबानी ने इस साल भी नहीं लिया वेतन, 3 साल से बिना सैलरी कर रहे हैं काम

Webdunia
रविवार, 6 अगस्त 2023 (16:57 IST)
Mukesh Ambani  : भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लगातार तीसरे साल कोई सैलरी नहीं ली। यानी वे पिछले तीन साल से बिना किसी वेतन के अपनी कंपनी में काम कर रहे हैं।

कोविड महामारी के चलते जब अर्थव्यवस्था और बिजनेस प्रभावित हो रहे थे, तब कंपनी हित में मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में अंबानी का पारिश्रमिक शून्य था।
 
गत 3 वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका के लिए मुकेश अंबानी ने वेतन के अलावा किसी भी प्रकार के भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक ऑप्शनंस का लाभ भी नहीं लिया। इससे पहले व्यक्तिगत उदाहरण पेश करते हुए अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपए तक सीमित कर दी थी। वे 2008-09 से 15 करोड़ की सैलरी ले रहे थे।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज में निखिल मेसवानी की सैलरी वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 1 करोड़ रुपए बढ़कर 25 करोड़ रुपए सालाना पहुंच गई। 25 करोड़ रुपए वार्षिक वेतन पर हितल मेसवानी भी कंपनी में काम कर रहे हैं। ऑइल और गैस बिजनेस से जुड़े पीएम प्रसाद का वेतन 2021-22 में 11.89 करोड़ था जो 2022-23 में बढ़कर 13.5 करोड़ हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

UK General Election : PM मोदी ने लेबर पार्टी की शानदार जीत पर कीर स्टार्मर को दी बधाई

गोवा में बिहारी श्रमिक की मौत का मामला, 3 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड

Chhattisgarh : कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

शिवसेना नेता हाथ जोड़ता रहा, निहंगों ने उसे बेदर्दी से काट डाला, सोशल मीडिया में सामने आया VIDEO

अगला लेख
More