म्यूचुअल फंड निवेश पर शुल्क कम करेगा सेबी

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (07:52 IST)
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड योजनाओं पर लिए जाने वाले अतिरिक्त खर्च को 0.15 प्रतिशत घटा दिया है। इससे ऐसे उत्पादों की निवेशकों तक पहुंच बढ़ सकेगी।
 
सेबी ने कहा कि आंकड़ों तथा म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति की सिफारिशों के आधार पर बोर्ड ने अधिकतम अतिरिक्त खर्च को किसी योजना के लिए 0.20 प्रतिशत से घटाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया है।
 
सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद कहा कि इस कदम से म्यूचुअल फंड में निवेश की लागत घटेगी। 
 
वर्ष 2012 में सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को अपनी योजनाओं की दैनिक शुद्ध संपत्तियों पर0.20 प्रतिशत का अतिरिक्त खर्च वसूलने की अनुमति दी थी। यह अतिरिक्त खर्च म्यूचुअल फंड कंपनियां योजना से बाहर निकलने की सुविधा के एवज में वसूलती हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?

हेमंत खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव ने कहीं मन की बात !

विमान में बैठा था 2 फुट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख