19वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (09:27 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में नरमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार 19वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में नरमी का रुख देखा जा रहा है। सिंगापुर में लंदन ब्रेंट गिरकर 68 डॉलर प्रति बैरल पर से नीचे आ गया।
 
ALSO READ: धर्मेन्द्र प्रधान बोले, वर्ष 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाने लगेगा
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। जानकारों का कहना है कि देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूल में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

अगला लेख