पेट्रोल डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (11:42 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में शनिवार को लगातार 24वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

ALSO READ: पीएम मोदी या राज्य? पेट्रोल और डीज़ल के दाम कौन कम नहीं कर रहा है?
 
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घटत-बढ़त जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लंदन ब्रेंट क्रूड 107.14 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.19 प्रतिशत घटकर 104.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
 
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 34 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। देश के 4 बड़े महानगरों में आज दिल्ली में 105.41 और डीजल 96.67, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77 और चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

शेयर बाजार में गिरावट को लेकर अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

टैरिफ की दहशत से शेयर बाजार में भूचाल, मुश्किल समय में क्या करें निवेशक?

अमेरिकी सीनेट से पारित हुआ Trump Tariff, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध

पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने की वार्ता, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए

तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा

अगला लेख