Hanuman Chalisa

जानिए क्या होती है No cost EMI, लेना चाहिए या नहीं...

नृपेंद्र गुप्ता
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उनमें से एक है नो कॉस्ट ईएमआई। इसमें आपको न तो ब्याज लगता है न प्रोसेसिंग फीस चुकानी होती है। बस जो वस्तु का दाम होता है वह निधार्रित समय में ईएमआई के माध्यम से आपके खाते से कट जाता है।

इसके उलट जब एक क्रेडिट कार्ड कंपनी से आप ईएमआई से कोई वस्तु खरीदते हैं तो आपको इस पर 8 से 15 प्रतिशत ब्याज चुकाना होता है साथ ही 0.5% से 3 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस भी देना होता है।
 
अगर आपने मोबाइल, टीवी, फ्रीज या कोई अन्य महंगी वस्तु खरीदी है तो लोन प्रदाता कंपनियां जैसे बजाज फाइनेंस, फुलट्रॉन आदि क्रेडिट कार्ड कंपनियों से टाईअप कर आपको यह सुविधा प्रदान करती हैं। दरअसल, इस सुविधा के माध्यम से ईएमआई आपके क्रेडिट कार्ड से कट जाती है और उसकी कीमत आपके मासिक क्रेडिट कार्ड बिल में जुड़ जाती है।

यह तो ब्याज लेते हैं : 2013 में रिजर्व बैंक ने बैंकों को उत्पादों पर जीरो कॉस्ट ईएमआई देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अत: नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प सामने आ गया। हालांकि बैंकों के नियम ब्याज रहित लोन की इजाजत नहीं देते।
 
क्यों चुने यह विकल्प : दरअसल नो कॉस्ट ईएमआई बैंक या फाइनेंशियल कंपनी द्वारा नहीं, बल्कि फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसे ऑनलाइन विक्रेताओं ने शुरू की है। इसमें ये कंपनियां आपको डिस्काउंट देंगी जो कि बैंक द्वारा वसूल किए जाने वाले ब्याज जितना होगा। इसलिए अंत में आपको EMI के अतिरिक्त ब्याज के पैसे नहीं देने है।


इस तरह यदि आपने 12000 रुपए का कोई सामान 6 माह की अवधि के लिए लिया है तो आपको हर माह  2000 रुपए चुकाने होंगे। चुकी आपको यह लोन क्रेडिट कार्ड कंपनी ने नहीं, फाइनेंशियल कंपनी ने दिया है। अत: आपको उस फाइनेंशियल कंपनी का ग्राहक होना जरूरी है।
 
क्यों नहीं चुनना चाहिए यह विकल्प : एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, यस बैंक आदि अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स वेबसाइट से सामान खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑपशन देते हैं। हालांकि हो सकता है कि अगर आप नकद वस्तु खरीदने पर उस पर मिलने वाला डिस्काउंट ईएमआई पर मिलने वाले ब्याज से अधिक हो।

कई बार आप ईएमआई के चक्कर में ज्यादा महंगा सामान खरीद लेते हैं और आपका बजट गड़बड़ा जाता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल की आखिरी तारीख तक बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो आपको लगभग 750 रुपए फाइन भी भरना होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

अगला लेख