Biodata Maker

Paytm ने पुनर्गठन के तहत कर्मचारियों की छंटनी की, कर्मचारियों की संख्‍या घटकर 36521 रह गई

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगाई थी पेटीएम पर रोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 जून 2024 (12:47 IST)
Paytm lays off : वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने कर्मचारियों की छंटनी की है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम (Paytm) का स्वामित्व है। कंपनी ने नई दिल्ली में एक बयान में दावा किया कि वह कर्मचारियों के सुचारू रूप से स्थानांतरण के लिए उन्हें 'आउटप्लेसमेंट' (कहीं और भर्ती) सहायता उपलब्ध करा रही है।

ALSO READ: पेटीएम का संकट कितना गहरा है, आखिर इस हालत में कैसे पहुंची
 
कर्मचारियों की छंटनी की संख्या उजागर नहीं : हालांकि बयान में कितने कर्मचारियों की छंटनी की गई है, इसकी संख्या उजागर नहीं की गई। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में पेटीएम के कर्मचारियों (बिक्री) की संख्या तिमाही आधार पर करीब 3,500 घटकर 36,521 रह गई जिसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाना था।
 
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी के मानव संसाधन दल 30 से अधिक कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जो वर्तमान में कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। उन कर्मचारियों को सहायता प्रदान कर रही हैं जिन्होंने अपनी जानकारी साझा करने का विकल्प चुना है जिससे उनके तत्काल दूसरी जगह भर्ती में मदद मिल रही है।

ALSO READ: Paytm में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहे हैं Gautam Adani
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने लगाई थी रोक : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और फास्टैग में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से 15 मार्च से रोक दिया था।
 
फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में पीपीबीएल में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 227 करोड़ रुपए के निवेश को बट्टे खाते में डाला है। पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की पीपीबीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में I Love Pig के पोस्‍टर से बवाल, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को नहीं पता किसने लगाए, राजनीति गरमाई

Nobel Prize 2025 : अमेरिका के इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Physics में नोबेल प्राइज, जानिए क्या है योगदान

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

बिहार में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की विधानसभा चुनाव में दांव पर साख, पत्नी लालगंज से लड़ेगी चुनाव!

Cough Syrup Death : छिंदवाड़ा में 2 और बच्‍चों की मौत, अब आंकड़ा 19 हुआ, किडनी खराब होने के बाद नागपुर में 9 बच्चे भर्ती

अगला लेख