Hanuman Chalisa

Paytm के 18,300 करोड़ के आईपीओ को मिला पूर्ण अभिदान, 5.24 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए मिलीं बोलियां

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (16:18 IST)
नई दिल्ली। पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपए के आईपीओ को बुधवार को पूर्ण अभिदान मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इसे हाथोहाथ लिया। शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 4.83 करोड़ शेयरों के प्रस्ताव आकार के मुकाबले 5.24 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
 
शुरुआती 2 दिन में आईपीओ को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह न दिखाने वाले योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने इस हाथों हाथ लिया और अपने लिए आरक्षित शेयरों से 1.59 गुना ज्यादा के लिए अभिदान दिया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने क्यूआईबी के लिए आरक्षित 2.63 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.17 करोड़ शेयरों के लिए अभिदान दिया।
 
खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 87 लाख शेयरों से 1.46 गुना ज्यादा के लिए अभिदान दिया, वहीं गैर संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 1.31 करोड़ शेयरों में से केवल 8 प्रतिशत के लिए बोलियां दीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख