पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दसवें दिन वृद्धि

Webdunia
मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (11:58 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीज़ल के दामों में दसवें दिन भी वृद्धि हुई। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे और डीज़ल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 79 रुपए 31 पैसे का और डीज़ल प्रति लीटर 71.34 रुपए का मिल रहा है। 
 
 
पिछले करीब एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये 16 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल क़रीब 3 रुपए 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 86.72 रुपए का मिल रहा है, जबकि डीजल का दाम 75.74 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 82.41 और डीजल 75.39 रुपए प्रति लीटर है। कोलकता की बात करें तो पेट्रोल 82.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 74.19 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
 
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट को भी एक कारण बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक आने वाले दिनों में तेल की कीमतें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।
 
बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब चार डॉलर महंगा हो गया था। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार जंग गहराने की आशंका से वैश्विक बाजार में शुक्रवार कच्चे तेल की तेजी थम गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख