पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि पर सरकार ने बताया यह कारण

Webdunia
शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (16:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 16-16 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.68 रुपए, 81.60 रुपए और 86.09 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह दिल्ली और कोलकाता में इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।
 
मुंबई में भी यह 86.24 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर के काफी करीब है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बयान आया है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 17 पैसे चढ़कर 81.75 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गए। यह यहां भी इसका रिकॉर्ड स्तर है।
 
डीजल के दाम चारों महानगरों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली और कोलकाता में यह 21-21 पैसे बढ़कर 70.42 रुपए और 73.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में डीजल 22 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे महंगा होकर क्रमश: 74.76 रुपए और 74.41 रुपए प्रति लीटर बिका।
क्या कहती है सरकार : बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं। भारत सरकार इसको लेकर चिंतित है।
 
इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमेरिका की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रधान ने कहा कि अमेरिका की पृथक नीतियों के कारण दुनियाभर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मुद्राओं की कीमतें गिर रही हैं। भारत की मुद्रा भी प्रभावित हुई है और तेल की कीमत असामान्य रूप से बढ़ी है। प्रधान ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपए का अवमूल्यन दोनों के पीछे बाहरी कारण हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

आचार्य सतेन्द्र दास ने मां सरयू की गोद में ली समाधि, अयोध्यावासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश में एग्री टूरिज्म को मिले बढ़ावा : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

समय रैना और Ranveer Allahbadia की कंट्रोवर्सी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

3 टॉवर, 12 मंजिल, अस्पताल, लाइब्रेरी-कैंटीन, 300 कमरे, 150 करोड़ से तैयार हुआ RSS का नया दफ्तर 'केशव कुंज'

PM मोदी और एलन मस्क की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

अगला लेख