पेट्रोल 86 के पार, फिर भी चुप है सरकार, डीजल भी नई ऊंचाई पर

Webdunia
मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (14:19 IST)
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकॉर्ड गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को लगातार दसवें दिन बढ़ते हुए नए स्तर पर पहुंच गए। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए के नजदीक और मुंबई में 86 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल कार्पोरशन लिमिटेड के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे का और इजाफा हुआ। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 79.31 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 19 पैसे की बढ़त से 71.34 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई में दोनों ईंधन की कीमत चारों बड़े महानगरों में सर्वाधिक हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 86.72 रुपए और डीजल 75.74 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 82.41 रुपए और 82.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। कोलकाता में डीजल का दाम 75.19 रुपए और चेन्नई में 75.39 रुपए प्रति लीटर है।
 
इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि वह दिन दूर नहीं है, जब देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच जाएगी। नायडू ने कहा कि पेट्रोल की कीमत ही नहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी जल्द ही 100 रुपए के स्तर को छू लेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख